प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ मुख्यालय से 25 किमी दूर दिलचस्प पट्टी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सिंह पटेल ने “तरुणमित्र”से एक साक्षात्कार में बताया कि जमीनी राजनीति की शुरुआत कर वह तीन बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव अपना दल से लड़ चुकी है।2010-15 तक जिला पंचायत सदस्य रही हैं।2015 के जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में 107 मतों से विजई होने के बावजूद सपा शासन में जबरन हरा दी गई थी।2021 में पट्टी द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य के लिए विजई होने पर भी प्रमाण पत्र दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। सुनीता पटेल ने बताया कि अपना दल एस छोड़ कर नवंबर 21 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। प्रियंका गांधी के महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण की स्थिति में पट्टी विधान सभा से कांग्रेस का टिकट पाने में कामयाब रहीं। चुनाव प्रचार में जाति पाति के भेदभाव से मुक्त होकर समाज के सभी वर्ग से, विशेषकर महिलाओं से समर्थन मांगा जा रहा है। उन्होंने खास तौर पर पिछड़ी जाति के मतदाताओं का वोट मिलने का विश्वास जताया है। चुनाव जीतने पर शान्ति व्यवस्था के माहौल के साथ ग्रामीणांचल की छोटी सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से कराया जायेगा। आवारा पशुओं से किसानों की नष्ट हो रही फसलों से किसानों को बहुत पीड़ा है। कांग्रेस द्वारा किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.