नवरात्रि उत्सव मनाने में मेरठ किसी से भी पीछे नहीं रहता, यहां पर विभिन्न तरह की सामाजिक संस्थाएं हैं जो गरबा नृत्य पेश कर नवरात्रि के उत्सव बढ़ा देती हैं।
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ, भक्ति में गानों पर झूम कर, नाच कर, मां के चरणों में पूरा समर्पण कर देना…. कुछ ऐसा होता है मेरठ के लोगों का नवरात्रि उत्सव….
द ग्रोइंग पीपल (the growing people) द्वारा आयोजित रास गरबा व डांडिया में संस्था के पदाधिकारियों सहित मेरठ के अन्य क्षेत्रों से आए नागरिकों ने जमकर आनंद उठाया। अध्यक्ष आदिती चंद्रा, निदेशक दिनेश चंद्र के संयोजन में सुरीले रस में, भक्ति मय गानों से सजी महफिल और मां को समर्पित भाव से ठुमके लगा रही महिलाएं।
यह सभी दृश्य देखकर कोई भी अनायास झूमने को मजबूर हो सकता है। द ग्रोइंग पीपल (the growing people) लगातार इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर करती रहती है….
जल संरक्षण को लेकर चर्चाओं में रहने वाली अदिती चंद्रा का प्रयास अनवरत लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है….
लगभग 5 वर्ष होने को है और द ग्रोइंग पीपल (the growing people) का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में संस्था के कार्यों को सम्मानित किया जाना, मेरठ जैसे जिले में नगर निगम और कैंट बोर्ड की ब्रांड अंबेसडर बन जाना अपने आप में बड़ी बात है।
अदिति चंद्रा जैसी महिलाएं वास्तविक तौर पर नवरात्रि जैसे उत्सव में महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण हैं….
ब्यूरो रिपोर्ट इंडिया मेरठ
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.