उत्तराखंड में तबाही, दिल्ली एनसीआर भागे लोग, लगा जाम
सरधना (मेरठ) चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट तबाह होने के बाद आए जल प्रलय के चलते उत्तराखंड के ऋषिकेश व हरिद्वार में दिल्ली एनसीआर के रविवार के चलते पिकनिक मनाने गए लोगों में अफरा-तफरी मच गई और जैसे ही हाइड्रो प्लांट के बाद जल प्रलय आने की खबर फैली,तो वाहनों का रेला यूपी और दिल्ली की ओर निकल पड़ा। जिसे लेकर कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी पर मंगलौर से लेकर मुरादनगर तक पड़ने वाले लगभग हर चौराहे पर जाम ही जाम मिला।
सबसे ज्यादा विकट समस्या सरधना थाना क्षेत्र में सरधना दौराला गंग नहर पुल मेरठ करनाल मार्ग पर गांव नानू के नकट गंग नहर पुल रोहटा थाने के पूठ गंग नहर पुल पर देखने को मिली,जहां जल प्रलय के बाद उत्तराखंड से निकले वाहनों के रेले चलते जाम की स्थिति बन नानू गंग नहर पुल पर भी काफी जाम लगा रहा।यहां पुलिस को जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके बाद भी देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी और पहाड़ों से दिल्ली और एनसीआर में आने के लिए वाहनों का रेला आना लगातार जारी था।कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर निकले वाहनों से तमाम व्यवस्था ध्वस्त होकर रह गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी और भीषण जाम से लोग परेशान हो गये,दूसरी ओर पहाड़ों से मैदानी इलाकों के लोग इसे लेकर मैदानी इलाके की ओर दौड़ते हुए देखे गए।
जिसे लेकर कई स्थानों पर हड़बड़ाहट में जहां जाम लगे तो वही दुर्घटनाएं भी हुई। समाचार लिखे जाने तक गंगनहर पटरी पर भीषण जाम लगा हुआ था और उत्तराखंड से वाहनों का रेला आना जारी था।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.