100 रुपये लीटर पेट्रोल की आदत डाल लीजिए, अब शायद ही नीचे आएगी कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल आज 17 पैसे तक और डीजल 29 पैसे तक महंगा हुआ।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे बढ़कर 93.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल की 27 पैसे बढ़कर 84.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल पहली बार 84 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है। पेट्रोल भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर है। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
गत 04 मई से अब तक 12 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि आठ दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.81 रुपये और डीजल 3.34 रुपये महंगा हो चुका है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 17 पैसे, 15 पैसे और 16 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 99.49 रुपये, चेन्नई में 94.86 रुपये और कोलकाता में 93.27 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 29 पैसे बढ़कर 91.30 रुपये, चेन्नई में 25 पैसे बढ़कर 88.87 रुपये और कोलकाता में 27 पैसे बढ़कर 86.91 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 93.21—————— 84.07
मुंबई-————— 99.49—————— 91.30
चेन्नई—————-94.86-—————-88.87
कोलकाता————93.27—————-—86.91
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.