कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोविड-19 से जंग में निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए सुझावों में सरकारी उपक्रमों द्वारा प्रिंट मीडिया यानि अखबार जगत, चैनल व पोर्टल को दिए जाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाकर उसकी धनराशि कोरोना से जूझने में लगाने का जो सुझाव दिया है, वह मीडिया की गर्दन पर छुरी चलाने जैसा है।
देश की आजादी से लेकर आज तक मीडिया ने हर सुख-दुख की घड़ी में देश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया है। मीडिया ने न केवल समाचारों का प्रकाशन प्रसारण किया, बल्कि विपदा की हर घड़ी में जनता की सामाजिक रूप से तथा आर्थिक रूप से मदद करने में भी पीछे नहीं हटी है। यहां तक कि सरकारी राहत कोष में भी मीडियाकर्मियों ने समय-समय पर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) समस्त भारत में फैले अपने लगभग 11000 सदस्यों के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस प्रस्ताव की घोर निंदा करती है तथा सभी मीडिया समूहों से एकजुट होकर इस प्रस्ताव का विरोध करने की अपील करती है।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.