देश

पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात, जमकर की तारीफ

पेरिस ओलंपिक में छह पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीट्स देश लौट चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी भारतीय एथलीट्स लाल किले पर हुए कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान पीएम मोदी खिलाड़ियों से मजाक मस्ती भी करते दिखे। उन्होंने लक्ष्य सेन से कहा- आप तो सेलिब्रिटी बन गए हो! वहीं, प्रधानमंत्री ने मनु भाकर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस साल भी देश को पहला पदक भारत की बेटी ने ही दिलाया है।

पीएम मोदी ने वीडियो की शुरुआत बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन से बात करने से की। पीएम ने कहा- पता है आपको, आप अब सेलिब्रिटी बन गए हो? इस पर लक्ष्य कहते हैं- मैच के समय तो मेरा फोन प्रकाश (पादुकोण) सर ने ले लिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक मैच नहीं हो जाते, तब तक फोन नहीं मिलेगा। हालांकि, काफी लोगों ने मेरा समर्थन किया। मेरा एक अच्छ लर्निंग एक्सपीरियंस भी था। थोड़ा दिल भी टूटा, क्योंकि पदक के पास पहुंचकर रह गया। आगे मैं कोशिश करूंगा कि और बेहतर कर सकूं।’ इसके बाद पीएम कहते हैं- प्रकाश सर में इतना अनुशासन था कि अगली बार मैं उन्हीं को भेजूंगा।

पीएम मोदी कहते हैं- आप सभी पूरी दुनिया में भारत के तिरंगे की शान बढ़ाकर के देश लौटे हैं। मेरे निवास पर आप सभी का स्वागत करने का मुझे अवसर मिला, यह मेरे लिए गौरव की बात है। पेरिस जो-जो एथलीट्स गए थे, उन्हें पहले से पता था कि उन्हें अपना बेस्ट देना है। मैंने भी हमेशा यही कहा है आप सभी को, कि हमेशा अपना बेस्ट देना है और आप सभी ने बेस्ट दिया है। दूसरी बात यह है कि हमारे खिलाड़ी उम्र में थोड़े छोटे हैं। अभी से ही हमने बेहतर प्रदर्शन किया है और आगे हमारे पास समय है और बेहतर हासिल करने का। मुझे यकीन है वो आप जरूर करेंगे। यहां भी मेरी इच्छा है कि मैं सबका नाम लेकर उससे चर्चा करूं, विशेषकर हमारी बेटियां। पिछली बार की तरह इस बार भी बेटियों ने ही ओलंपिक में भारत की जीत का श्रीगणेश किया है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.