गुवाहाटी। प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी भी की। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी और जीप की सवारी की। अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की। इसके बाद उन्होंने उसी रेंज में जीप की सवारी का भी लुत्फ उठाया। प्रधानमंत्री के साथ काजीरंगा नेशनल पार्क के निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे। ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे। पीएम आज जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम जनरल लचित बोरफुकन की 125 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ का उद्घाटन भी करेंगे। असम को सौगात देंगे पीएम मोदी बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के अपने दो दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही यहां वह एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.