देश

लालकिले से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेताया

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ी हिदायत दे दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो उसे ऐसी सजा मिलेगी जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने नक्सलवाद और देश की जनसांख्यिकी बदलने की साजिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही। पीएम मोदी ने सभी दलों से विकसित भारत के निर्माण को लेकर प्रयासों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए स्वदेशी हथियारों और रक्षा प्रणालियों की सराहना की। उन्होंने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवादियों के साथ-साथ उन्हें समर्थन देने, उकसाने और प्रशिक्षण देने वालों को भी कड़ी सजा दी जाएगी। उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने सीमा पार करके पहलगाम में लोगों की हत्या कर दी। इन आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा, पतियों को उनकी पत्नियों के सामने गोली मार दी और पिता को उनके बच्चों के सामने मार डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना से पूरा देश गुस्से में था और पूरी दुनिया हैरान थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उस गुस्से का ही नतीजा था।

पीएम मोदी भारतीय सिक्योरिटी फोर्सेज के एक्शन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना को अपनी रणनीति बनाने, लक्ष्य चुनने और कार्रवाई का समय तय करने की पूरी छूट दी गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुश्मन के इलाके में सैकड़ों किलोमीटर अंदर तक घुसकर, उन्होंने आतंकवादी मुख्यालयों को मलबे में तब्दील कर दिया। उन्होंने आतंकवादी मुख्यालयों को खंडहर बना दिया। पाकिस्तान अभी भी डर के साये में जी रहा है। पाकिस्तान में इतनी तबाही हुई है कि हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि जो लोग आतंकवाद को पालते-पोसते हैं और उन्हें बढ़ावा देते हैं, उन्हें अब अलग नहीं माना जाएगा। वे सभी मानवता के दुश्मन हैं और उनमें कोई अंतर नहीं है। भारत ने अब फैसला किया है कि हम इन परमाणु धमकियों को और बर्दाश्त नहीं करेंगे। परमाणु ब्लैकमेल जो इतने लंबे समय से चल रहा है, उसे अब सहन नहीं किया जाएगा। अगर हमारे दुश्मन भविष्य में यह प्रयास जारी रखते हैं, तो हमारी सेना, हमारे रक्षा बल अपनी शर्तों पर, अपनी पसंद के समय पर, अपनी इच्छानुसार तरीके से कार्रवाई करेंगे। हम उन्हें करारा जवाब देंगे।

पीएम मोदी ने सिंधु जल समझौते पर भारत के रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। उन्होंने बताया कि इस संधि के स्थगित होने तक भारत का पानी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों की सिंचाई कर रहा था। प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले 125 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन आज यह संख्या घटकर 20 जिले रह गई है।

देश में घुसपैठ के जरिए जनसांख्यिकी को बदलने की ‘साजिश’ पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। इस संकट से निपटने के लिए एक उच्च-शक्ति जनसांख्यिकी मिशन शुरू किया जाएगा। सरकार एक ऐसी योजना शुरू करेगी जिससे देश में अवैध रूप से आ रहे लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें रोका जा सके। इससे देश की जनसंख्या का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आरएसएस के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश को बनाने में बहुत मदद की है। उन्होंने आरएसएस के लोगों के काम की सराहना की। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की कि वे देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.