देश

बंगाल में 22.5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जनसभा में उमड़ेगा जन सैलाब

कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान पीएम मोदी दो सार्वजनिक सभाएं करेंगे। साथ ही हुगली एवं नदिया जिलों में कई सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दो सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे, जिनमें पहली शुक्रवार को हुगली जिले के आरामबाग और दूसरी शनिवार को नदिया जिले के कृष्णानगर में होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर 24 परगना के बारासात में एक रैली को संबोधित करने के लिए छह मार्च को फिर से राज्य आएंगे।

पुरुलिया से भाजपा के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि आरामबाग में भारतीय जनता पार्टी चार सीटें जीत चुकी है। वहां नगर निगम पर हमारा कब्जा है, विधायक हमारा है और पंचायत पर भी दबदबा है। पीएम की सभा में लोगों का सैलाब उमड़ेगा।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मोदी शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और आरामबाग में सात हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इसमें कहा गया कि शनिवार को प्रधानमंत्री कुल 15 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए कृष्णानगर जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल यहां एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की 42 में से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। 2019 के आम चुनाव में भाजपा को राज्य में 18 सीट मिली थीं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.