देश

PM मोदी की आज पीलीभीत और बालाघाट में जनसभा, शाम को चेन्नई में रोड शो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प के साथ देशव्यापी दौरे कर रहे हैं। वो आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो मध्य प्रदेश में महाकौशल के बालाघाट में होंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न 2ः45 बजे बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो शाम को तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम साढ़े छह बजे चेन्नई में भाजपा के रोड शो में शामिल होंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु के दो दिवसीय पर पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चेन्नई में शाम छह बजे के बाद रोड शो करेंगे। इस रोड शो में दक्षिण चेन्नई और मध्य चेन्नई दोनों खंड शामिल होंगे। तमिलिसाई सौंदर्यराजन दक्षिण चेन्नई से भाजपा की उम्मीदवार हैं। विनोज पी सेल्वम मध्य चेन्नई से डीएमके के दिग्गज दयानिधि मारन को टक्कर दे रहे हैं। अगले दिन बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

8 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

11 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.