Categories: मेरठ

काव्य संग्रह रिश्ते-नाते का विमोचन

मेरठ। संस्कार भारती एवं अराध्या प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम भवन लालकुर्ती में रिश्ते-नाते नाम के साझा काव्य संग्रह का विमोचन कार्यक्रम के अतिथि डा. एस.डी. धीमान, लता बंसल, डा. ईश्वर चंद गंभीर, अनिरूद्ध गोयल, कैप्टन सी.पी. यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस साझा काव्य संग्रह में देश के 30 कवियों की रचनाएं प्रकाशित की गई हैं जो रिश्तों पर आधारित हैं। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक मनमोहन भल्ला ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर की गई तत्पश्चात कवयित्री रचना वानिया ने मां शारदे की वंदना कुछ इस प्रकार कि हे वीणा वादिनी माँ शारदे, कर भव सागर से माँ पार दे। सुनाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि जगतवीर त्यागी ने सुनाया मर्यादाएं टूट रहीं रिश्तों का खून हुआ कवयित्री रेखा गिरीश ने सुनाया जब मैं पढना सीख जाउंगी तुमको भी सिखला दूंगी मां। कवयित्री नीलम मिश्रा तरंग ने सुनाया जिन्दगी के सफर और गर्दिशों की धूप में जब कोई साया दिखाई नहीं देता तब दिखाई देती है मां।

कवयित्री राजरानी ने सुनाया जीवन मूल्य सिखाने को मां हर जगह विद्यमान होती है। कवयित्री स्वाति सिंह ने सुनाया ममता का एक अहसास कराती है एक मां। कवयित्री नीलम सिंघल ने सुनाया मां बदल रही है, मां अब दिखती नहीं मैली साडी में। कवियत्री पूनम शर्मा ने पढ़ा मैं शीला हूं मुझ पर राम लिख दो। कवयित्री रीना मित्तल ने सुनाया तुमसे मिलकर जाना मैंने कि यह प्यार क्या है। कवयित्री अरूणा पंवार ने सुनाया कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान है पिता।

कवि ताराचंद मानव ने सुनाया ये रिश्ते कौन बनाता है जो सबका भाग्य विधाता है। कवयित्री रामकुमारी ने सुनाया बचपन में ही रूठ गया हो जिनसे पिता का प्यार। कवयित्री मुक्ता शर्मा ने सुनाया सब तेरी माया है मां, मां तुम्हारा सौम्य चेहरा। कवयित्री रचना सिंह वानिया ने सुनाया मां ने दिया है जीवन, मां ने ही है हमको पाला। कवयित्री बीना सिंह मंगल ने सुनाया कई वर्षों के बाद वो दोनों अचानक एकदूजे से मिले जीजा साली।

कवि मंगल सिंह मंगल ने सुनाया करती मुझसे है देखो प्यार भाभी, मुख से करती है जब इजहार भाभी। कवि अदील अहमद ने सुनाया मां मेरी एक कैमरे की तरह कितने दुख टॉलरेट करती है। कवि राम अवतार त्यागी अंजान ने सुनाया जरूरी हो गया आजकल बच्चों को संस्कार दें। कैप्टन चन्द्रपाल सिंह ने सुनाया मात पिता की प्यारी भेज दई ससुराल।

कवि कुमार आदेश शिखर ने सुनाया ये बहन अब जा रही है दूसरे परिवार में। कवि ईश्वर चंद गंभीर ने सुनाया संस्कारों को तो घर से निकाल रखा है, अपने मां बाप को आश्रम में डाल रखा है। कवि सुदेश यादव दिव्य ने सुनाया सकल संसार मां से है, ये ममता प्यार मां से है, ये हंसता खेलता पूरा मेरा परिवार मां से है। कवयित्री शोभा रतूडी ने सुनाया सृष्टि के रचनाकार का प्रथम मंत्र, शिशु के स्वर की प्रथम ध्वनि मां।

कार्यक्रम का संचालन डा. सुदेश यादव दिव्य एवं नीलम मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की संयोजिका रचना सिंह वानिया थी। कार्यक्रम में कवि संजीव त्यागी, कवि ध्रुव श्रीवास्तव, कवि नरेन्द्र त्यागी, संजय त्यागी मौजूद रहे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

19 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

19 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

22 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

22 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.