उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी प्रभारी पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगा खाया जहर

-पुलिस कमिश्नर ने आरोपित दरोगा को किया निलंबित, मुकदमा भी दर्ज

सारनाथ थाना क्षेत्र निवासी एक 27 साल की युवती ने पुराना पुल चौकी प्रभारी संग्राम सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को घटना की जानकारी होते ही पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सख्त कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी को निलंबित कर सारनाथ थाने में दुष्कर्म और अन्य धाराओं में आरोपित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

दरोगा के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आरोप है कि दरोगा संग्राम सिंह ने युवती से शादी का वादा किया था। दुष्कर्म के बाद दारोगा के शादी से इनकार करने और धमकाने से दुखी होकर युवती ने पुलिस चौकी में जाकर जहर खा लिया। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक युवती ने चौकी प्रभारी संग्राम सिंह पर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए है। इस मामले में अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही हुई है। उन्होंने बताया कि सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इस मामले में जांच में अत्यधिक विलंब करने में एसीपी ज्ञानप्रकाश राय को आफिस से अटैच कर दिया है। अब एसीपी रत्नेश्वर सिंह बनाये गये हैं। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह को सारनाथ थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी पुराना पुल संग्राम सिंह पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में जांच रिपोर्ट आने पर दरोगा के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

16 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.