देश

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीबीआई बीते चार दिनों से संदीप घोष से पूछताछ कर रही थी। वहीं कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ आज मामले पर सुनवाई करेगी। 

सरकार ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खिलाफ आर्थिक धांधली के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच समिति (एसआइटी) का गठन किया है। इस एसआइटी में राज्य सरकार ने चार आइपीएस अधिकारियों को शामिल किया है, जिसका नेतृत्व आईजीपी डॉक्टर प्रणव कुमार करेंगे।  इसके साथ ही इसमें मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी वकार रेजा, सीआईडी की डीआईजी सोमा दास मित्रा व कोलकाता पुलिस के सेंट्रल डिविजन की उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी को शामिल किया गया है। अधिसूचना के अनुसार एसआईटी जांच में सहयोग के लिए कोलकाता पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों को भी इसमें शामिल कर सकती है। यह समिति अगले एक महीने के अंदर मामले की जांच कर सरकार को रिपोर्ट देगी।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला की हत्या एवं दुष्कर्म की घटना में सीबीआइ के रडार पर रहनेवाले आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने भी एफआइआर दर्ज की है। लालबाजार सूत्रों का कहना है कि घटना के दिन दुष्कर्म की शिकार पीड़िता का नाम एवं पहचान सार्वजनिक करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.