फीचर्ड

कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में सियासी सरगर्मियां तेज

उत्तर प्रदेश की कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जहां एक और समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव की अगुवाई में पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं दूसरी ओर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूरा दमखम लगाया हुआ है।
यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा भी होनी है जिसकी तैयारियां चल रही है तो वहीं गठबंधन के प्रत्याशी के लिए समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता शिवपाल यादव ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं।

यहां होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव उपचुनाव के प्रभारी भी बनाए गए हैं, इसलिए शिवपाल यादव अचानक कटेहरी क्षेत्र में पहुंचे और लगभग आधा दर्जन स्थानों पर ताबड़तोड़ प्रचार और जनसम्पर्क किया. उन्होंने लोगों से सपा के लिए मतदान करने की अपील की.

बता दें कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र करीब 50 किलोमीटर लंबा है. इसमें उत्तरी क्षेत्र खासकर टांडा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है तो कटेहरी विधान सभा का दक्षिणी क्षेत्र खासकर भीटी क्षेत्र में भाजपा को मजबूत माना है. कटेहरी पहुंचे शिवपाल यादव का पहला फोकस यही दक्षिणी क्षेत्र रहा और उन्होंने इसी क्षेत्र ताबड़तोड़ कई छोटी छोटी सभाएं और जनसंपर्क किया, जिसमें महरुआ, पहितीपुर, राम बाबा और बेनीपुर सखोना ग्राम सभाएं शामिल हैं. उन्होंने कटेहरी के लोगों से बिजली कटौती का भी ज़िक्र किया.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को कटेहरी विधान सभा उप चुनाव का प्रभारी बनाकर उन्हें यह सीट जिताने की ज़िम्मेदारी सौपी है, इसीलिए पिछले दो दिन से लगातार शिवपाल यादव कटेहरी क्षेत्र में बने हुए हैं और जतना के बीच जाकर सपा को वोट करने की लिए वोट मांग रहे है. साथ ही मतदाताओ को सपा सरकार दौरान किये गए विकास कार्यो को जनता में बता रहे हैं. कटेहरी दौरे के मंगलवार को दूसरे दिन भी शिवपाल यादव ने कटेहरी के उत्तरी क्षेत्र के गांव मऊहारी डंडवा, ऐनवा और अशरफपुर बरवा में सभा कर मतदाताओ से सपा को मतदान करने की अपील की.

उपचुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासनिक अमले ने भी कमर कस ली है। आईजी ने एसपी डॉ. कौस्तुभ को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर निर्देशित किया। कहा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से उपचुनाव कराना पुलिस व प्रशासन की जिम्मेदारी है। बताते चलें कि कटेहरी उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर को होना था। बीते दिनों मतदान की तारीख को बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई। उपचुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी बढ़ गई है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

10 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

10 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.