मेरठ

टिकैत के दर पर हाजरी लगा रहे सियासत के महारथी

मेरठ। चटक होती धूप के बीच सिसौली में सात मार्च को गाड़ियों का काफिला प्रवेश करता है। सबकी नजर बाबा टिकैत के घर की तरफ उठती है। आगे की कार से केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान उतरते हैं।

उन्हें सूचना मिलती है कि भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत घर पर नहीं हैं तो डा. बालियान पहले किसान भवन पहुंचकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, कर्नाटक के किसान नेता एमजी नजूंडा स्वामी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हैं। केंद्रीय मंत्री लौटे तब तक नरेश टिकैत आ जाते हैं। बालियान ने उन्हें अपनी खाप का मुखिया बताकर पैर छुए।

नरेश ने कहा ‘ठीक तो चल रहा है थारा’। फिर साथ बैठे और खेतीबाड़ी की चर्चा के बहाने राजनीतिक तार छेड़े गए। कुछ ऐसा ही सिलसिला सिसौली में चल रहा है। सभी प्रत्याशी और आगंतुक बाबा टिकैत की स्मृति में 1987 से प्रज्ज्वलित लौ को प्रणाम कर किसानों के हित में क्रांति का संकल्प लेते हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र मुजफ्फरनगर संसदीय सीट राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसान राजनीति का केंद्र होने के साथ ही यह ध्रुवीकरण की भी प्रयोगशाला रही है।

सिसौली को किसानों की क्रांति की गंगोत्री तक कहा गया। टिकैत बंधु जहां तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को मजबूत बनाने में सफल रहे, वहीं इसकी लहर पर सवार होकर कांग्रेस, सपा और रालोद ने अपनी चुनावी नाव को चलाने का प्रयास किया।

पिछले साल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन को भी धार दी गई। इस सीट का चरित्र चुनावी पंडितों को चौंकाता रहा है। यहां से चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह जैसे महारथी भी चुनाव हार चुके हैं।

चौखट पर महारथी
मुजफ्फरनगर सीट से सपा प्रत्याशी और पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक नौ मार्च को टिकैत के घर पहुंचते हैं तो यहां सहज संवाद के साथ हंसी और खुशी के पल भी तैरते रहे। 16 मार्च को बागपत संसदीय सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डा. राजकुमार सांगवान के लिए सिसौली पहले से ही तीर्थतुल्य है।

उन्होंने नरेश टिकैत के साथ बैठकर बाबा टिकैत और चौधरी साहब से जुड़ी यादों को अपने शब्दों में साझा किया। मुजफ्फरनगर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने उतरे दारा सिंह ने 17 मार्च को सिसौली पहुंचकर ‘चुनावी तीर्थयात्रा’ संपन्न की। उधर, रालोद कोटे से सीएम योगी की कैबिनेट में शामिल किए गए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने भी सिसौली पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की परंपरा निभाई।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

होली पर बदलापुर को 105 सड़कों की सौगात, निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू

जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…

12 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

2 days ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

2 days ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

2 days ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

2 days ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

2 days ago

This website uses cookies.