उत्तर प्रदेश

Pooja Special Rail: अब 30 जून तक चलेंगी वाराणसी से गुजरने वाली गाड़ियां

  • वाराणसी

Pooja Special Rail: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र से विभिन्न देश के महानगरों एवं शहरों में आने-जाने वाली कई ‘पूजा विशेष’ रेल गाड़ियों की संचालन अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। पूर्वोत्तर के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 30 जून तक अनेक ‘पूजा विशेष’ गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार बुधवार को अगली सूचना तक किया है।

इन गाड़ियों के चलने के दिन, ठहराव एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगा। इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 02511 गोरखपुर-कोच्चुवेली, 02512 कोच्चुवेली-गोरखपुर, 05028 गोरखपुर-हटिया, 05027 हटिया-गोरखपुर, 05115 छपरा-दिल्ली, 05116 दिल्ली-छपरा, 05018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, 05048 गोरखपुर-कोलकाता, 05047 कोलकाता-गोरखपुर, 05050 गोरखपुर-कोलकाता, 05049 कोलकाता-गोरखपुर, 05052 गोरखपुर-कोलकाता, 05051 कोलकाता-गोरखपुर, 05101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 05102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा और 02597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुम्बई) पूजा स्पेशल की अवधि 30 जून तक अगले आदेश तक बढ़ाई गई है।

कुमार ने बताया कि इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 02598 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस(मुम्बई)-गोरखपुर, 02529 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र, 02530 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0, 02595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस, 02596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर, 02581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली,02582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह, 05029 गोरखपुर-पुणे, 05030 पुणे-गोरखपुर, 05022 गोरखपुर- शालीमार, 05021 शालीमार-गोरखपुर, 05120 मंडुवाडीह-रामेश्वरम्, 05119 रामेश्वरम्-मंडुवाडीह, 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी, 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर, 05097 भागलपुर-जम्मूतवी, 05098 जम्मूतवी-भागलपुर, 05045 गोरखपुर-ओखा और 05046 ओखा-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि 30 जून 2021 तक बढ़ाई गई है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

60 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.