बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आज सुबह शुरू हो गई। पोस्टमार्टम हाउस (स्थानीय भाषा में चीलघर) में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र कुछ देर पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल शाम बांदा जेल में तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार अंसारी को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रात 8ः25 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।
बाहुबली नेता मुख्तार की मौत की सूचना पाकर बांदा पहुंचे परिवार के एक सदस्य के अनुसार गाजीपुर जिले के काली बाग में पारिवारिक कब्रिस्तान है। वहीं पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। दो डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंपा जाएगा। मुख्तार का एक बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है। दूसरा बेटा उमर अंसारी मौत की सूचना के बाद रात लगभग दो बजे अपनी पत्नी के साथ बांदा पहुंचा।
सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…
सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…
NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…
नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…
अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
This website uses cookies.