उत्तर प्रदेश

होली तक आलू दाम गिरने के आसार नहीं

-पिछले साल जो आलू 7 रुपये बिका था, अबकी बार वहीं आलू 11 रुपये में
-फुटकर बाजार में 15 रुपये से लेकर 20 रुपये तक बिक रहा आलू
लखनऊ। होली के त्योहार पर चिप्स और पापड़ बनाने के लिए सस्ते आलू का इंतजार कर रहे है, तो भूल जाये कि अब आलू सस्ता होगा। इस समय जो भी आलू की कीमत चल रही है, उसमें इजाफा ही होगा। आलू के दाम घटने की कोई सम्भावना नहीं है। जबकि यही आलू पिछली होली में काफी सस्ता था। जानकारों की माने तो दाम बढऩा और घटना किसी भी फसल की पैदावार पर निर्भर करता है। आलू के दाम अगर बढ़े हुए है तो इसका एक ही कारण है कि आलू का उत्पादन कम हुआ है। भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन और नवीन फल सब्जी मंडी दुबग्गा के अध्यक्ष नजमुद्दीन राइनी बताते हैं कि जो लोग आलू के दाम के घटने का इंतजार कर रहे है, वह इंतजार न करे। आलू के दाम घटने वाले नहीं है बल्कि अभी दाम बढ़ेंगे। यह सिलसिला कई माह तक चलेगा। राइनी बताते हैं कि होली पर आलू की मांग भी बहुत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इस समय राजधानी की मंडी में सबसे ज्यादा कन्नौज, बांगरमाऊ, बिल्लौर, प्रेमपुर, छिबरामऊ, बकौटी से आ रहा है। जिस हिसाब से आलू की आवक होती है। उसी हिसाब से बिकता है। उन्होंने बताया कि मंडी में 9 रुपये से लगाकर 12 रुपये किलो तक आलू बिक रहा है। जबकि शहर की फुटकर बाजारों में आलू 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा है। राईनी बताते हैं कि वैसे तो आलू उत्पादन में मुजफ्फरनगर सबसे आगे हैं लेकिन यहां से आलू नवम्बर और दिसम्बर माह में आता है। होली आते-आते यहां से आलू आना बंद हो जाता है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

7 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

7 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

7 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.