प्रणव ज्यूडिशियल एकेडमी मेरठ
Pranav Vashistha Judicial Academy and Training Centre से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बच्चों को मिलेगा बेहतर जज बनने का अवसर। बेटे की याद में रिटायर्ड जस्टिस डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने की अनोखी पहल अब एक साल में ही उच्च ट्रेनिंग के जरिये दर्जनों जज बनाने का लिया संकल्प…
राज्य मंत्री डॉ0 सोमेन्द्र तोमर ने किया Pranav Vashistha Judicial Academy and Training Centre का उद्धघाटन
गरीब बच्चों को नि:शुल्क मिलेगी शिक्षा, बनेंगे बेहतर जज
मेरठ। जनपद में अब ज्यूडिशियल ट्रेनिंग व एजूकेशन के लिये बच्चों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। रिटायर्ड जस्टिस डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा की अनोखी पहल ने शहर में इस बात की सुगबुगाहट शुरू कर दी है कि गरीब बच्चों को जज बनाने का संकल्प पहली बार कोई इंस्टीट्यूट संचालक ले रहा है। आपको बता दें कि तेज गढ़ी स्थित Pranav Vashistha Judicial Academy and Training Centre का उद्धघाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ0 सोमेन्द्र तोमर व विशिष्ट अतिथि सिवाल खास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान संस्थान निदेशक डॉ0 ज्ञानेंद्र कुमार व सीईओ माधवी शर्मा ने अतिथियों का शॉल, मेमेंटो तथा वृक्ष देकर स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ0 सोमेंद्र तोमर ने कहा की मेरठ जैसे छोटे शहरों में इस तरह के संस्थान खुलना गर्व की बात है, क्योंकि गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़े हुए प्रतिभाशाली बच्चे मेरठ मे इस तरह के संस्थान न होने से वे न्यायिक व अन्य क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए बड़े शहरों में नहीं जा पाते थे, जिस कारण पैसों के अभाव में उनकी प्रतिभा यहीं दम तोड़ देती थी। किन्तु रिटायर्ड न्यायाधीश डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा द्वारा यह सपना अब मेरठ में पूरा किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने भी अपने संबोधन में कहा कि डॉ0 जी0के0 शर्मा की यह शुरुआत बहुत अच्छी व काबिले तारीफ है। अब मेरठ में भी न्यायिक व अन्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले गरीबों के बच्चे भी उच्च पदों के लिए अपने सपने को पूरा कर सकेंगे।
अंत मे संस्थान डायरेक्टर व ऑनर डॉ0 ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने Pranav Vashistha Judicial Academy and Training Centre के बारे में समस्त जानकारी दी। उन्होंने संस्थान के विजन व मिशन के बारे मे बताते हुए कहा के वर्तमान दौर में शिक्षा का जो व्यावसायिक हो रहा है, उससे बड़ा दुख होता है। इससे अलग हटकर हम संस्थान में गरीब व आर्थिक रूप से पिछड़ों परिवार के बच्चों को बड़े अधिकारी बनने में पूरी मदद करेंगे।
Pranav Vashistha Judicial Academy and Training Centre में सरकारी अधिकारी की तैयारी के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास, नैतिक मूल्य, सामाजिक कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, वैश्विक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थान में आज से क्लास शुरू हो रही है। बच्चों को मै स्वयं क्लास दूंगा। इसके अतिरिक्त संस्थान में उच्च श्रेणी की प्रशिक्षित फैकल्टी बच्चों को प्रशिक्षित करेंगी, ताकि बच्चे कम समय में जल्दी अपना भविष्य संवार सके।
संस्थान चीफ एकेडमिक ऑफिसर डॉ0 अंजुम जहाँ ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर एड0 राजीव गिरी, एड0 नसीब सैफी, एड0 धर्मेंद्र कुमार मीवा, डॉ0 अवधेश प्रताप, नीलम शर्मा, राजू शर्मा, डॉ0 पवन, शिवम आदि मौजूद रहे।
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.