प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज इलाके में वाराणसी-लखनऊ हाई वे पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गये।
पुलिस सत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रानीगंज इलाके में राजा पुर खरहर गांव के पास गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार दो लोगों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया । हाल गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोग संभल के रहने वाले बताये जा रहे हैं। ये वाराणसी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में एक नाम गब्बर है जबकि दूसरे की शिनाख्त की जा रही है।
सं त्यागी
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.