उत्तर प्रदेश

मतगणना की तैयारी: खुफिया विभाग से हर रोज ली जा रही रिपोर्ट

मेरठ। मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अर्धसैनिक बल के साथ ही कई कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। खुफिया विभाग से भी प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही है। चुनाव के बाद अब सबको दस तारीख को होने वाली मतगणना का इंतजार है। सभी अपने-अपने दावों को हकीकत में बदलते देखना चाहते हैं। इसके चलते ही पुलिस ने भी मतगणना स्थल की सुरक्षा की तैयारी कर ली है।
कुछ इस प्रकार रहेगी व्‍यवस्‍था
चुनाव सेल प्रभारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स और तीन कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। सीसीटीवी के जरिये भी सुरक्षा को और मजबूत बनाया गया है।
इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारियों से उनके यहां के संवेदनशील जगहों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि मतगणना के दिन वहां पर फोर्स की तैनाती हो सके। जीत के बाद कोई हुड़दंग ना हो। वहीं, खुफिया विभाग से भी लगातार जानकारी एकत्र की जा रही है। हर छोटी से छोटी घटना पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही गई है।
राउंडवार परिणाम की समय से मिलेगी जानकारी
विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को मतगणना होगी। पहली बार दो स्थानों पर मतों की गिनती होगी। समय से राउंडवार मतगणना का परिणाम जारी करने के लिए दोनों मतगणना स्थलों के लिए दो अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के दौरान सबसे अधिक जिज्ञासा राउंडवार मतों की गिनती का परिणाम जानने के लिए होती है। कई बार समय से परिणाम सामने नहीं आने के कारण स्थिति अप्रिय हो जाती है। ऐसे में जिला प्रशासन का पूरा जोर राउंड वार मतों की गिनती का परिणाम जारी करने के लिए दोनों स्थानों पर दो अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
सरदार पटेल विवि में मीडिया सेंटर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मौ. मुश्ताक अहमद व लोहिया नगर सब्जी व फल मंडी की जिम्मेदारी सहायक अभियंता, ग्राम्य विकास धीरेंद्र्र गर्ग के जिम्मे रहेगी। डीएम के. बालाजी ने बताया कि दोनों अधिकारी मीडिया सेंटर पर मौजूद रहेंगे और समय से मतों की गिनती का परिणाम राउंडवार उपलब्ध कराएंगे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

5 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

5 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.