विदेश

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने को तैयार

लंदन, ब्रिटेन में महाराष्ट्र जैसे सियासी घमासान के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं। वैसे तो बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर खतरा कई बार मंडराया है, लेकिन इस बार बगावत का तूफान उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया। ब्रिटेन में चार कैबिनेट मंत्री समेत 40 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद बोरिस जॉनसन पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ गया। बता दें कि वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद तो इस्तीफों की झड़ी लग गई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि पीएम बोरिस जॉनसन इस्तीफे के लिए तैयार हो गए हैं।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक अधिकारी ने कहा कि बोरिस जॉनसन बाद में इस्तीफे का ऐलान करेंगे। जॉनसन ने अपनी कैबिनेट से भी इस्तीफा देने को कहा। ऐसे में 50 से ज्यादा मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। एपी के मुताबिक अभी तक यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वह कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुनने तक पद पर रहेंगे या नहीं।

आखिर अब ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री कौन बनेगा? बता दें कि बोरिस जॉनसन ने 36 घंटे पहले ही दो नए मंत्री बनाए थे। उन्हें भी पद संभालते ही इस्तीफा देना पड़ा। इसमें ट्रेजरी चीफ नदीम जहवी भी शामिल हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.