मेरठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी और जयंत चौधरी कल मेरठ में, पश्चिम की पांच लोकसभाओं को साधेंगे

मेरठ। 31 मार्च यानी कल मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कई सियासी मामलों में अलग मानी जा रही है। 15 साल बाद ये पहली रैली है जिसमें रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भाजपा के साथ मंच साझा करेंगे। मोदी और जयंत के साथ मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ रैली से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे।

रालोद को अमूमन सबसे ज्यादा भाजपा का साथ ही रास आया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में चौधरी जयंत सिंह भाजपा गठबंधन में ही मथुरा से सांसद निर्वाचित हुए। रालोद को भाजपा ने सात लोकसभा सीटें दी। इनमें मुजफ्फरनगर और नगीना को छोड़कर रालोद ने बागपत, हाथरस, मथुरा, अमरोहा और बिजनौर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।
2002 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जिसमें आरएलडी 14 सीटें जीतने में सफल रही, लेकिन चुनाव के बाद अजित सिंह ने अटल सरकार से इस्तीफा दे दिया और भाजपा ने गठबंधन तोड़ लिया। इस लिहाज से ये रैली दोनों दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रैली के जरिए मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के अलावा कैराना और बिजनौर लोकसभा को साधा जाएगा।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर रविवार शाम साढ़े तीन बजे होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। शुक्रवार को हुई बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि रैली में 18 सौ बसों, छह सौ कारों और ट्रैक्टर के जरिए तीन लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में गांव-कालोनी में जाकर रैली में आने का आह्वान किया जा रहा है।
क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि यह 2024 के चुनाव की पहली रैली है। कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री क्रांति धरा से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री की रैली के लिए चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सभा स्थल से 200 मीटर दूर रोम्बस स्कूल में उतरेगा।

शुक्रवार को एसपीजी ने हेलीकाॅप्टर लैंडिंग का रिहर्सल देखकर दिशा निर्देश दिए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के भी आने की चर्चा है, ऐसी सूरत में पांचवां हेलीपैड भी बनाया जा सकता है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.