बिहार

बिहार के बेतिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया उपहार

12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

बेतिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बेतिया से 12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार जनता को दिया।बुधवार को पीएम मोदी बेतिया पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बेतिया से उन्होंने 12 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

बता दें कि पीएम मोदी ने बेतिया से गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेलखंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, एनएच-139 डब्लू का गंगा नदी पर पटना में दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर पश्चिम में 180 मीटर अपस्ट्रीम 6 लेन एक्स्ट्रा-डोज्ड केबल ब्रिज का शिलान्यास किया। एनएच-130 डब्यू का 4 लेन बकरपुर हाट-मानिकपुर खंड, पू्र्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और देवरिया में शहरी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास और एचबीएल की सुगौली और लौरिया में अनाज आधारित इथेनॉल परियोजना का भी शिलान्यास उन्होंने किया।

वही नरकटियागंज-गौनाहा आमान परिवर्तित रेलखंड और बेतिया रेल फ्लाईओवर का बेतिया-लौरिया भाग का उद्घाटन किया। वही एनएच-104 का 2 लेन पैल्ड शोल्ड के साथ शिवहर-सीतामढ़ी खंड, इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलजीपी पाइप लाइन का उद्घाटन किया गया। वही बापूधाम मोतिहारी-पिपराहां रेलखंड का दोहरीकरण, इंडियन ऑयल मोतिहारी एलपीजी प्लांट, मोतिहारी में इंडियन ऑयल पाइप लाइन टर्मिनल पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। वही नरकटियागंज- गौनाहा रेल सेवा और रक्सौल-जोगबनी रेल सेवा का शुभारंभ उन्होंने हरी झंडी दिखाकर किया।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं आने में विलंब हुआ इसलिए आप सभी से क्षमा मांगता हूं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है लगातार बिहार में विकास कार्य तेज गया है। बिहार में आए दिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। आज भी 12 हजार 800 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

पीएम मोदी ने जंगलराज और परिवारवाद की चर्चा की। कहा कि बिहार में जंगल राज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा जिम्मेदार है। उन्होंने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छिन लिया। वो तो एनडीए की सरकार है जो बिहार को जंगलराज से बचाकर इतना आगे ले जा रही है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.