40 फीसद टिकट महिलाओं को देंगी प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश में चुनाव बिगुल बज चुका है, पार्टियां अपनी-अपनी गोटियां फिट कर रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा ऐलान करके सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।
प्रियंका गांधी ने मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि अगर उनको बस चलता तो 50 फीसद टिकट उत्तर प्रदेश में महिलाओं को कर देती। उन्होंने वर्तमान सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि जनता जातिवाद और धर्म की राजनीति से बाहर आए और अपनी लड़ाई मजबूती से लड़े।
उन्होंने ऐलान किया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 में हो रहे चुनाव में 40 फीसद टिकट महिलाओं को देगी उनके इस घोषणा के बाद से प्रदेश की राजनीति में एक अलग सी चहल कदमी देखने को मिल रही है।
उन्होंने कहा कि, यूपी की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय तौर पर भी बढ़ेगी. मैं इस वक्त यूपी की इंचार्ज हूं. जो महिलाएं हैं वो एकजुट होकर एक फोर्स नहीं बन रही हैं। उनको भी जातियों में बांटा जा रहा है. सोच ये है कि महिलाओं को जाति और प्रदेश से ऊपर उठकर एक साथ लड़ना है।
अन्य राज्यों और पंजाब में इसको लागू करने के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैंने यूपी इंचार्ज के रूप में निर्णय लिया है। महिला की क्षमता के आधार पर टिकट दिया जाएगा। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है वो मुझसे आकर मिले।
वहीं खुद के चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये निर्णय मैंने अभी नहीं लिया है, अभी वक्त है। ये फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। इसके पीछे कोई राज नहीं है। सीएम कौन होगा? इसपर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। मेरी लड़ाई एक नई तरीके की राजनीति बनाने के लिए है। मैं उनके लिए लड़ रही हूं जो आवाज उठा नहीं पाते। इस मौके पर कांग्रेस ने नया नारा भी दिया, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.