प्रियंका गांधी के प्रचार को लेकर जनता में दिखा उत्साह
लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का प्रचार अभियान ख़ासा चर्चा में रहा। प्रियंका गांधी की कड़ी मेहनत, उनके ऊर्जा व सकारात्मकता से भरे अभियानों ने देश व उत्तरप्रदेश के लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जहां एक तरफ़ उनके नारों ने जनता के दिलों में जगह बनाई, वहीं दूसरी तरफ़ कड़ी मेहनत करती प्रियंका गांधी की भारी बारिश में कैम्पेन, खेतों में काम कर रही महिलाओं के बीच कैम्पेन की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहीं। यही नहीं, जनता के बीच व सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के भाषण खूब वायरल हुए और उन्होंने अपने भाषणों से प्रधानमंत्री मोदी तक को चित किया व उन्हें उनका बयान बदलने पर मजबूर किया।
ताबड़तोड़ रैलियों और रोड शो में प्रियंका की मेहनत आई नज़र, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी संभाला मोर्चाः 2022 के पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रियंका गांधी ने अपने प्रभार वाले क्षेत्र उत्तरप्रदेश समेत गोवा, उत्तराखंड, पंजाब में भी अच्छी-ख़ासी रैलियाँ कीं। प्रियंका गांधी ने पाँचों राज्यों को मिलाकर कुल 167 रैलियाँ, जनसभाएँ व नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। 42 रोड शो व डोर टू डोर कैम्पेन के ज़रिए प्रियंका गांधी ने चुनाव अभियान के दौरान जनता से सम्पर्क साधा। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने वर्चूअल रैली के ज़रिए उत्तराखंड, मणिपुर व उत्तरप्रदेश की विधानसभाओं को सम्बोधित किया। प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश के लिए 2, उत्तराखंड के लिए 1 व मणिपुर के लिए 1 वर्चूअल रैली सम्बोधित की और कुल 340 विधानसभाओं में सम्पर्क साधा।
उत्तरप्रदेश के अलावा उत्तराखंड, गोवा, पंजाब में प्रियंका गांधी की रैलियों व रोड शो की ख़ासी माँग थी। ख़ासकर महिला वोटरों को समझाने के लिए प्रियंका गांधी की आकर्षक शैली का कांग्रेस पार्टी ने भरपूर इस्तेमाल किया। यही वजह थी कि गोवा व पंजाब में प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र की महिलाओं से जुड़ी घोषणाओं का एलान किया और उत्तराखंड में तो प्रियंका गांधी ने पूरा का पूरा घोषणापत्र ही रिलीज़ किया।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.