सुल्तानपुर

Sultanpur News: करंट लगने से जनसुविधा केंद्र संचालक की मौत

Sultanpur News: लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मधैया गांव में बृहस्पतिवार को सुबह इनवर्टर का प्लग लगाने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक जनसुविधा केंद्र संचालक था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोपालपुर मधैया गांव निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा (34) पटेलनगर चौराहे पर जनसुविधा केंद्र चलाते थे। बृहस्पतिवार को सुबह दुकान पर आने से पहले वह घर में इनवर्टर की बैटरी में पानी डाल रहे थे।

पानी डालने के बाद वह इनवर्टर का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। तभी वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर चले गए, जहां उनकी मौत हो गई। राम प्रसाद के दो बच्चे आयुष (10) व श्रुति (7) हैं। युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

6 hours ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

7 hours ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

7 hours ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

7 hours ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

7 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

1 day ago

This website uses cookies.