देश

सभी सिस्टम और प्रक्रियाओं की जांच के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्यूआरएटी ट्रायल पूरा

नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल रेडिनेस एंड एयरपोर्ट ट्रांसफर (क्यूआरएटी) कार्यक्रम के तहत उन्नत टर्मिनल ट्रायल (एडवांस्ड टर्मिनल ट्रायल) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह ट्रायल एयरपोर्ट के तैयारियों के स्तर की वास्तविक परख थी, जिसमें सभी सिस्टम, प्रक्रियाओं और टीमों की समन्वय क्षमता की जांच की गई।

इस उन्नत ट्रायल के दौरान कर्मचारियों ने स्वयं यात्री की भूमिका निभाई और एयरपोर्ट के हर संचालन चरण का अनुभव किया: इस उन्नत ट्रायल के दौरान कर्मचारियों ने स्वयं यात्री की भूमिका निभाई और एयरपोर्ट के हर संचालन चरण का अनुभव किया। कर्मचारियों ने टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश से लेकर चेक-इन, सिक्योरिटी चेक, बैगेज हैंडलिंग, वेटिंग एरिया, बोर्डिंग गेट और अंत में एयरोब्रिज के माध्यम से विमान में सवार होने की पूरी प्रक्रिया को सिम्युलेट किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम पर वास्तविक समय में उड़ानों की जानकारी प्रदर्शित की गई और अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से वास्तविक जैसी घोषणाएं की गईं।

इस ट्रायल के माध्यम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टीम ने यह प्रदर्शित किया कि एयरपोर्ट अपने निर्धारित समय पर संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है:ट्रायल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि एयरपोर्ट का हर विभाग- चाहे वह सुरक्षा हो, यात्री प्रबंधन, बैगेज हैंडलिंग, एयर ट्रैफिक सपोर्ट या तकनीकी संचालन सुचारू रूप से काम कर रहा है। इस ट्रायल के माध्यम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टीम ने यह प्रदर्शित किया कि एयरपोर्ट अपने निर्धारित समय पर संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों ने बैगेज जमा करने से लेकर बोर्डिंग गेट तक के सफर को उसी तरह पूरा किया जैसे कोई वास्तविक यात्री करता है:ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों ने बैगेज जमा करने से लेकर बोर्डिंग गेट तक के सफर को उसी तरह पूरा किया जैसे कोई वास्तविक यात्री करता है। सुरक्षा जांच के बाद कर्मचारी एस्केलेटर के जरिए कोर्टयार्ड क्षेत्र तक पहुंचे, जहां से अनाउंसमेंट होने पर वे बोर्डिंग के लिए आगे बढ़े। इसके बाद यात्रियों ने एयरोब्रिज के रास्ते विमान तक पहुंचने की प्रक्रिया का भी सफल परीक्षण किया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा। क्यूआरएटी कार्यक्रम के तहत आयोजित यह उन्नत ट्रायल न केवल एयरपोर्ट की संचालन क्षमता की पुष्टि करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि एयरपोर्ट विश्वस्तरीय मानकों पर यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले हफ्तों में अन्य चरणों के भी ट्रायल किए जाएंगे ताकि हर सिस्टम को पूर्ण रूप से परखा जा सके और संचालन के दिन किसी भी प्रकार की चुनौती न रहे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

11 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.