देश

CM केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया। खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सीएम के परिवार से मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने उनके परिवार से फोन पर बात की थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में गंठबंधन हुआ है।

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।”

दिल्ली शराब नीति (एक्साइज पॉलिसी) मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम गुरुवार को केजरीवाल के आवास पर पहुंची। केजरीवाल के आवास पर करीब दो घंटे की पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। रात करीब 11 बजे उन्हें ईडी के अधिकारी अपने साथ एजेंसी के मुख्यालय ले गए। यहां अरविंद केजरीवाल का मेडिकल चेकअप हुआ। एजेंसी शुक्रवार को उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

15 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

16 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

16 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

16 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

16 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

2 days ago

This website uses cookies.