Rahul gandhi
अररिया। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की है।जिसका समापन मुम्बई में होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय को लेकर है और जब तक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय नहीं मिल जाती। राहुल गांधी का आगाज किए हुए संघर्ष को विराम नहीं दिया जाएगा। ये बातें एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने बुधवार को फारबिसगंज के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर कही।
उन्होंने कहा कि मणिपुर से शुरू हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा सीमांचल से होकर 27 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक में कभी भी गुजर सकती है और इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की हालात पिछले दस साल में बहुत खराब हो गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तो किसानों को समुचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है और जब तक युवाओं को रोजगार और किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा,यह संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोने दी प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आए थे। लेकिन इन दस साल में बीस करोड़ युवाओं को नौकरी मिली। उल्टे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में कटौती कर दी गई।केवल रेलवे में चार लाख से अधिक की वेकेंसी है। युवाओं और किसानों को केन्द्र सरकार ने छलने का काम किया है।न्याय यात्रा संविधान और लोकतंत्र बचाने को लेकर है।
मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी नसीम रेजा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण कुमार पप्पू, प्रदेश महासचिव शेख मुमताज, जिला महासचिव गुफरान खान, जिला सचिव उमर अंसारी, मो.अनीश, युवा कांग्रेस के अमन आलम मौजूद थे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.