लद्दाख से पैंगोग त्सो लेक के लिए बाइक से निकले राहुल गांधी
लेह। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को बाइक द्वारा लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए। पैंगोग त्सो लेक पर रविवार (20 अगस्त) को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाएंगे।
राहुल ने अपनी यात्रा के कुछ फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर किए। उन्होंने लिखा, पैंगोग त्सो लेक के रास्ते में हूं। मेरे पिता कहते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 (ए) हटाए जाने के बाद से राहुल गांधी की यह पहली लद्दाख यात्रा है। हालांकि राहुल ने इस साल की शुरुआत में दो बार श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था, लेकिन तब वह लद्दाख नहीं गए थे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा के लिए लेह पहुंचे, लेकिन उनका दौरा अब 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.