देश

तेलंगाना में एमएलए चोरी पर घिरे राहुल गांधी

राहुल गांधी अभी ‘वोट चोरी’ के अपने आरोपों को सबसे बड़े राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तेलंगाना की मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने उनपर ‘एमएलए चोरी’ के आरोपों में हमला तेज कर जोरदार पलटवार किया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि तेलंगाना में जिस तरह से बीआरएस से कांग्रेस में दलबदल की लहर चली है, उसपर वह ‘षड्यंत्रकारी चुप्पी’ साधे हुए हैं।

तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर कहा है कि वह देश में लगातार ‘वोट चोरी’के खिलाफ बोले जा रहे हैं, लेकिन वह तेलंगाना में ‘बेशर्मी से विधायकों की चोरी’ पर कोई स्टैंड लेने में फेल हो चुके हैं। उन्होंने कहा,’इस अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक हथकंडे पर राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। यह उस कथित वोट चोरी से बड़ा अपराध है, जिसके बारे में वह बोलते रहते हैं।’

बीआरएस नेता ने राहुल गांधी से मांग की है कि वे उन दलबदलू विधायकों के बयानों पर जवाब दें, जो पाला बदलने के बावजूद अब सार्वजनिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इस शर्मनाक चोरी में कांग्रेस पार्टी का रोल उसके दोहरे मानदंडों को साबित करता है। राहुल गांधी को इसका जवाब देना होगा।’ उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से जारी उन तस्वीरों की ओर इशारा किया, जिनमें कई दलबदलू दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी का पट्टा लगाए पोज दे रहे हैं। केटीआर ने पूछा, ‘आपने उन्हें कांग्रेस का पट्टा पहना दिया और अब आप कह रहे हैं कि वे कभी कांग्रेस में शामिल नहीं हुए? क्या आप अब भी इससे इनकार करेंगे?’

बीआरएस के चीफ और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे ने इसे राहुल का पाखंड बताते हुए कहा, ‘अगर यह एमएलए चोरी नहीं है तो यह क्या है? यह किस तरह से कथित वोट चोरी से जरा भी कम गंभीर है? क्या आपको इस तरह के राजनीतिक पाखंड में खुद के शामिल होने पर शर्म नहीं आती?’उन्होंने राहुल को चेताते हुए कहा है कि इस तरह के दलबदल से लोकतंत्र कमजोर होता है और लोगों का भरोसा घटता है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.