देश

राहुल खुद पुस्तैनी सीट से चुनाव हार गए वो कांग्रेस को क्या जिताएंगेः शिवराज

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सर्वोच्च नेत्री सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। वे चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाईं, राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री ले ली है। वहीं कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता राहुल गांधी भी रणछोड़दास बन गए हैं, अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं। जो नेता खुद अपनी सीट से न जीत पाए वो कांग्रेस को क्या जीता पाएगा। कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस से तो कई लोग चुनाव लड़ने के लिए ही तैयार नहीं थे। ऐसी कांग्रेस कभी भी जनता का भला नहीं कर सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को शिवपुरी में गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की नामांकन रैली के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज अष्टमी है, माँ के चरणों में प्रणाम। माँ महागौरी आप सभी पर कृपा की वर्षा करें, आपका मंगल हो, कल्याण हो। उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन सिंधिया ने नामांकन भरा है। सात मई को मतदान का दिन भी मंगलवार है और चार जून, नतीजों का दिन भी मंगलवार ही है, यानी गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र का मंगल ही मंगल होना है। ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास पुरूष और जन-कल्याण उनके जीवन का लक्ष्य है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस भगवान राम की विरोध करने लगी। 500 साल का संकल्प पूरा हो रहा था। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्या में राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हो रहे थे। हर घर पर भगवा पताकाएं लहरा रही थी, पूरा देश खुशियां मना रहा था, लेकिन कांग्रेस खुश नहीं थी। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया लेकिन उन्होंने लिखित में ऑन रिकॉर्ड कहा कि हम नहीं जाएंगे। शिवराज ने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक लिखा रहेगा कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम का विरोध किया था। कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहनें देवी की मूर्तियां हैं और बेटियां साक्षात दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती हैं। मैं बेटियों की पूजा करता था तो कांग्रेस के लोग कहते थे, मैं पाखंड करता हूं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बहन-बेटियों की पूजा करना पाखंड होता है..? मैं बेटियों के पैर पखार के पानी माथे से लगाता हूं तो मेरे काम करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। हम भाजपा में इसलिए है क्योंकि हमें पार्टी के माध्यम से देश की सेवा करना है, जनता की सेवा करना है। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। भगवान कभी भी 11 रुपये और नारियल से प्रसन्न नहीं होते हैं। भगवान दूसरों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं। इसलिए अपनी अंतिम सांस तक जनता की सेवा करना है।

मोदी सबसे लोकप्रिय नेता

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के जमाने में तो दुनिया में कहीं भी भारत की कोई इज्जत नहीं थी, भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था। पहले छोटे-छोटे से देश हमें डराते थे, अब वही देश दो जून की रोटी के लिए तरस रहें हैं। 2014 के बाद से दुनियाभर में भारत का डंका बजा है। हम चंद्रमा पर पहुंच गए हैं। रूस और युक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था। वहां भारतीय बच्चे भी फंसे गुए थे। मोदी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को लगाया और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को लगाकर कहा कि जब भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर निकले तो युद्ध थम जाए और ऐसा ही हुआ। जब हमारे बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो रूस और यूक्रेन दोनों ने युद्ध रोक दिया और बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। हमारे बच्चों के पीछे-पीछे बांग्लादेश और पाकिस्तान के बच्चे भी निकल आए। चौहान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरप बनेगा।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

6 hours ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

3 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

3 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

3 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

4 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

4 days ago

This website uses cookies.