उत्तर प्रदेश

तम्बाकु मुक्त करने के लिये शिक्षण संस्थानों के आसपास की छापेमारी

मेरठ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस अभियान के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय प्रवर्तन दल के द्वारा तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के तहत आई.आई.एम.टी. कॉलेज के आस पास छापेमारी की गयी और सभी तम्बाकू वेंडर्स व कॉलेज को कोटपा.2003 अधिनियम की धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं धारा.6बी का अनुपालन करने हेतु शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री न करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी साथ ही सभी दुकानों पर सिगरेट व तम्बाकू उत्पादों के पेकेटों की जांच की गयी ।
उक्त के क्रम में आज इंफोर्समेंट कार्यक्रम में सम्मिलित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कॉलेज के आस.पास छापेमारी कर पाया गया कि कुछ दुकानों पर तंबाकू को बिना वेधानिक चेतावनी के ही बेचा जा रहा हे और कुछ दुकानों पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे तंबाकू उत्पाद बेच रहे हुए उन्हें चेतावनी देने के साथ ही सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को बड़ी मात्रा में ऑन.स्पॉट नष्ट भी किया गया साथ ही सभी दुकानदारों को भविष्य में बिना वेधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद को न बेचने व दुकानों पर 18 वर्ष से कम उम्र वालें बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं देने वाले बोर्ड को लगवाने हेतु भी कहा गया एवं वेंडर लाइसेंसिंग की कार्यवाही के क्रम में भी उन्हें फूड व नॉन फूड प्रोडक्ट्स को एक साथ न बेचने व लाइसेंसिंग प्रक्रिया के बारें में भी जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त इंफोर्समेंट कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी डा. पूजा शर्मा, खाद्य एवं औषधि विभाग से वैभव शर्मा, वाणिज्य कर विभाग से अनिल कुमार त्रिपाठी, शिक्षा विभाग से आशीष कुमार पाण्डेय व आयकर विभाग से बाबू श्याम यादव व जनपद तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से मोहित भारद्वाज आदि मौजूद रहें।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

39 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

59 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.