दिल्ली की साकेत कोर्ट में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी को तलाक के मामले में लिखित दलीलें जमा करने के लिए समय दे दिया है। राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की है। साकेत कोर्ट में शुनाली गुप्ता की परिवार अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए लगा था। भानवी सिंह के वकील ने लिखित जवाब दायर करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने एक सप्ताह क समय मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त को सूचीबद्ध कर दी।
राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। राजा भैया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर दिया है। राजा भैया ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने उनके परिवार के सदस्य के खिलाफ फर्जी आरोप लगाए हैं जो क्रूरता के समान है।
राजा भैया की याचिका पर अदालत ने भानवी सिंह को नोटिस जारी किया था।
आपको बता दें कि कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया अपनी पत्नी भानवी सिंह के रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजाभैया के बेहद खास एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
1995 में हुई थी शादी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी।
दोनों को चार बच्चे हैं। जिनमें दो बड़ी बेटियां और दो जुड़वां लड़के हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। 28 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच अब रिश्तो में दरार पड़ गई है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.