अखिलेश के बयान पर राजा भैया का पलटवार
कुंडा, प्रतापगढ़।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गुरुवार को जनसभा में कुंडा में कुंडी लगाने वाले दिए गए बयान पर शुक्रवार को कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने पलटवार किया है। राजाभैया ने कहा कि किसी के माई के लाल में हिम्मत नहीं की वह कुंडा में कुंडी लगा सके। चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए वह बहुत धैर्य धारण किए हैं, संयम बरत रहे हैं। शुक्रवार को एक जनसभा में राजाभैया के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कुंडा विधानसभा के छेउंगा बूढ़ेपुर में गुरुवार को हुई जनसभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओ से कहा था कि कुंडा में ऐसी कुंडी लगाओ जो दोबारा फिर न खुले। शुक्रवार को राजाभैया ने एक जनसभा में अखिलेश यादव के बयान का जवाब दिया। राजाभैया ने कहा कि किसी भी माई के लाल में हिम्मत नहीं जो कुंडा में कुंडी लगा सके। हर बार की तरह इस बार भी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए वह धैर्य धारण किए हैं, संयम बरत रहे हैं। राजाभैया ने कहा न तो उनकी सरकार बनी, न वह बनय देइहैं।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.