बिहार

Rajgir Hindi News: लोदीपुर व वसुऐन में आयोजित हुआ जनसंवाद

Rajgir Hindi News: नालंदा जिला प्रशासन के द्वारा राजगीर प्रखंड में जन संवाद का कार्यक्रम आयोजन गुरुवार को किया गया। प्रखंड के दो स्थान लोदीपुर एवं वसुऐन गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लोदीपुर, गरौर, बरनौसा, पथरौरा, मेयार, नाहूव, भुई एवं नई पोखर के लोग शामिल हुए। जनसंवाद की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर डीएम,एसपी,डीडीसी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए नालंदा जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है।नालंदा डीएम द्वारा राजगीर प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को विस्तार से बताया गया।डीएम ने कहा कि यहां मौजूद विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आपकी समस्या को सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे।

जन संवाद के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंड अंतर्गत किये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने डायल 112, महिला हेल्प डेस्क के बारे में लोगों को जागरूक किया। एसपी द्वारा साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु जिला में क्रियान्वित डेडीकेटेड साइबर थाना की जानकारी दी।

डीडीसी वैभव श्रीवास्तव ने ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना,मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत घर-घर कचरा उठाव, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दिया।

Rajgir Hindi News: लोदीपुर व वसुऐन में आयोजित हुआ जनसंवाद

उन्होंने लोगों को स्वच्छ ग्राम की परिकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा उपभोक्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,कुशल युवा कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में भी जानकारी दी।मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।

डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल का गठन एवं उनके कार्यकलापों के बारे में जानकारी दिया गया।जीविका दीदियों के आर्थिक उन्नयन एवं स्वाबलम्बन हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री सतत जीविकोपार्जन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

Rajgir Hindi News: अनुदान की प्रक्रिया के बारे में बताया

जिला परिवहन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, हिट एंड रन के मामले से संबंधित अनुदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों की त्वरित मदद के लिए लोगों को आगे आने को कहा। घायल व्यक्ति की तत्काल मदद कर एक गुड समारिटन का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।ऐसा करने वालों को 10 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग गायित्री कुमारी द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना , कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना,मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन विवाह योजना, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह योजना, बुनियाद केंद्र की व्यवस्था तथा माता-पिता भरण पोषण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इन सभी योजनाओं के लिए पात्रता तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में एक एक कर जानकारी दी गई। विभाग द्वारा असहाय महिलाओं के लिए संचालित शांति कुटिर के बारे में जानकारी दी गई।

भुई पंचायत के मुखिया सुनील कुमार यादव ने जिलाधिकारी से गंगाजल को पथरौरा एवं भुई पंचायत तक पहुंचाने की मांग की जिस पर डीएम ने पी एच ई डी के कार्यपालक अभियंता को स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिए।वही मुखिया द्वारा भुई में पुलिस चौकी बनाने का मांग किया। मौके पर डीएम शशांक शुभंकर एसपी अशोक मिश्रा,डीडीसी वैभव श्रीवास्तव,अपर समाहर्त्ता मंजीत कुमार , एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी प्रदीप कुमार,भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, बीडीओ डॉ उदय,जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमृता कुमारी, प्रमुख रानी देवी,मुखिया सुनील कुमार यादव,मंजू मुखिया,पूर्व मुखिया अनुज चौधरी, रेखा देवी,पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार चंचुल सहित अन्य मौजूद रहे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.