देश

राजीव गांधी को ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा: कांग्रेस

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्गीय राजीव गांधी को अनेकों ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा, उनमें से 6 उपलब्धियां ख़ास तौर से उनके व्यक्तित्व, प्रतिबद्धता तथा नेतृत्व कौशल को दर्शाती हैं। जयराम रमेश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी सूचना क्रांति की बुनियाद रखी, जिसने भारत को पूरी तरह से बदल दिया।

उन्होंने देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर विकास के युग में प्रवेश कराया। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए टेक्नोलॉजी मिशन की शुरुआत की, जिससे अनेक फायदे हुए, उदाहरण के लिए भारत वैक्सीन उत्पादन में दुनिया का अग्रणी देश बना और हम पोलियो से मुक्त हुए।जयराम रमेश ने कहा कि राजीव गांधी ने ही पंचायतों और नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ संवैधानिक दर्जा दिलाने का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व किया, जो स्वशासन के प्रभावी संस्थाओं के रूप में उभरे। इन संस्थाओं के लिए चुनी गई 14 लाख महिलाएं उनके दृढ़ संकल्प का सम्मान है।

जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति बहाल करने एवं इन्हें विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए कई समझौते किए।जयराम रमेश ने कहा कि राजीव गांधी की ही देन है कि 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए देश के हर जिले में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क तैयार किया एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। राम रमेश ने कहा कि राजीव गांधी ने ही गंगा की सफाई के लिए उन्होंने गंगा कार्य योजना तथा बंजर भूमि के वनीकरण के लिए राष्ट्रीय बंजर भूमि विकास बोर्ड की स्थापना की।

पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने एक व्यापक कानून बनाया। इसके साथ ही, उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, कांग्रेस के घोषणापत्र पर उनकी छाप थी, जिसने 1991 के आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की तथा संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक एवं पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए एक कार्य योजना प्रस्तुत की। जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के इस वीर सपूत को सलाम करती है और अपने आप को उन आदर्शों, सिद्धांतों, मूल्यों और मुद्दों के प्रति समर्पित करती है, जिनका उन्होंने जीवनपर्यन्त पालन, समर्थन और आचरण किया।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

19 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.