बिहार

बिहार में बोले राजनाथ सिंह- सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं मांग रहे तीसरा कार्यकाल’, हम जो कहते हैं, वो करते हैं

पटना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार के दौरे पर हैं। बिहार के दरभंगा और सीतामढ़ी में उन्होंने अलग-अलग सभाओं को संबोधित किया। दरभंगा में उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को मौका दीजिए, तीसरा ही नहीं चौथा कार्यकाल भी देने का संकल्प लीजिए, हम गरीबी और बेरोजगारी का संकट खत्म कर देंगे। हमारा चरित्र है कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए तीसरा कार्यकाल मांग रहे हैं। पीएम मोदी से पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी लेकिन हमारी सरकार की नीतियों के कारण देश अब 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

राजनाथ ने कहा कि अभी आपने देखा होगा कि जिन भारतीय पूर्व नौसैनिकों को कतर की अदालत में फाँसी को सजा सुनाई गई थी। उस समय प्रधानमंत्रीजी ने बात करके उनकी फाँसी की सजा माफ़ कराई। यह है हमारा भारत। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न हम लोगों ने दिया। कांग्रेस के समय में उनकी उपेक्षा हुई। उनके समय में एक परिवार को ही यह सब मिलता था। हमारे प्रधानमंत्री जी ने पी वी नरसिम्हाराव जी को भी भारत रत्न दिया, जो कांग्रेस के नेता थे। हमने उनके योगदान का सम्मान किया है।

सीतामढ़ी में राजनाथ ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आंदोलन चल रहा था तो कारसेवकों के एक जत्थे का नेतृत्व मैंने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किया था। मुझे इस आंदोलन के लिए जेल भी जाना पड़ा था। आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो गया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो वे कहते थे कि ग़रीबी हटायेंगे। मगर ग़रीबी नहीं हटी। जबकि मोदीजी के नेतृत्व में दस वर्षों में 25 करोड़ लोग ग़रीबी से बाहर निकले हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है, कई फ़र्म्स कह रही हैं। भाषण देकर ग़रीबी नहीं समाप्त की जा सकती।
क्षा मंत्री ने कहा कि जब मैं डिफेंस मिनिस्टर बना था तो भारत से क़रीब एक हज़ार करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात होता था। उन्होंने कहा कि अब वह बीस हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा उत्पादन देश में हो रहा है। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम में पूजा की। इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि राजा जनक को इसी स्थान पर देवी सीता मिली थीं। सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता बढ़ रही है, कोई क्षेत्र नहीं बचेगा जहां (भाजपा का चुनाव चिन्ह) ‘कमल’नहीं खिलेगा।’’

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

5 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

5 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.