फैशन

Ram Mandir Latest Update: कोरोना के चलते अयोध्या सूनी, बॉर्डर सील होंगे

Ram Mandir Latest Update: राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद यह पहली राम नवमी है। कुछ दिन पहले तक सरकार से लेकर साधु-संत तक इस तैयारी में जुटे थे कि 21 अप्रैल को राम नवमी भव्य तरीके से मनाई जाए, लेकिन कोरोना के बेकाबू संक्रमण ने इस उत्साह पर पानी फेर दिया है। पिछले 24 घंटे में अयोध्या में कुल 200 संक्रमित मिले हैं। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 1311 पहुंच गई है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि राम नवमी बिना श्रद्धालुओं के मंदिर में पूजा-अर्चना तक सीमित रहेगी। पिछले साल 2020 में भी लॉकडाउन के चलते राम नवमी के कार्यक्रम नहीं हो सके थे। यह लगातार दूसरा साल होगा, जब अयोध्या में राम नवमी का मेला नहीं लगेगा।

क्या कहते हैं पुजारी

राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास कहते हैं, ‘बहुत सीमित संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और उनको 5-5 के बैच में ही प्रवेश दिया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसे में जाहिर है कि राम नवमी का पर्व केवल औपचारिक तौर पर ही मनाया जाएगा।’क्या कहते हैं पुजारी

अयोध्या में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर अब सख्ती की तैयारी की जा रही है।

अयोध्या में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर अब सख्ती की तैयारी की जा रही है।
महंत राज कुमार दास भी राम नवमी के कार्यक्रमों के सवाल पर कहते हैं कि ‘पहले जान है तो जहान है। जब श्रद्धालु ही नहीं रहेंगे तो मंदिर की पूजा-अर्चना करने कौन आएगा। ऐसे में प्रशासन की जो गाइडलाइन है, उसका कड़ाई से पालन करते हुए लोग अपने घरों में ही राम नवमी का पर्व मनाएं।’ महंत मैथिली शरण ने अपील की है कि जहां पूजा-अर्चना भगवान राम की होगी, वही अयोध्या है।

अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि केवल उन्हीं लोगों को रामनवमी के अवसर पर मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा जो कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राम नवमी के पहले चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और अयोध्या की सीमाएं सील की जाएंगी।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.