जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने देनुआ गांव स्थित सोनौरा पंप कैनाल के स्टेज प्रथम के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार व शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस कैनाल का आधुनिकीकरण दो करोड़ 84 लाख रुपये से होगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशकों से यह पंप कैनाल किसानों के लिए निष्प्रयोज्य था। पूर्ववर्ती सरकारें इस महत्वाकांक्षी योजना से मुंह मोड़े थीं। इससे कई गांव के किसान सिचाई के अभाव में खेती नहीं कर पा रहे थे। प्रदेश सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस कैनाल के आधुनिकीकरण के लिए धन स्वीकृत किया।
उन्होंने कहा कि इसके चालू हो जाने से नरेंद्रपुर, देनुवा, देवापट्टी, सलेखन पट्टी, कोडर कला, कोडर खुर्द, बनगांव, सरायगोवर्धन जमुनीपुर, कुशहा, नेवादा मुरीदपुर, गिरधरपुर, सेमरहा, गजापुर, बल्लीपुर प्रथम, बल्लीपुर द्वितीय, खालिसपुर, मोलनापुर, करनपुर आदि गांवों के किसान अब खुशहाल हो जाएंगे। इसी क्रम में सई नदी के भटपुरा पंप कैनाल के आधुनिकीकरण कार्य का भी विधायक ने शिलान्यास किया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.