Ranjan Sharma बने कांग्रेस मेरठ शहर अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज ने दी बधाई
पूर्व पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर रंजन शर्मा को कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस का मेरठ शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) उत्तर प्रदेश के द्वारा माल्यार्पण करने के साथ पटका पहनाकर और भगवान श्री परशुराम जी का चित्र भेंट कर अभिनन्दन और स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा कि रंजन शर्मा संस्था के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य हैं, इसलिए संगठन के लिए भी यह खुशी की बात है कि रंजन शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने शहर अध्यक्ष के रुप में बड़ी जिम्मेदारी दी है।
अश्वनी कौशिक ने कहा कि रंजन शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उससे यह बात स्पष्ट होती है कि कांग्रेस पार्टी ने रंजन शर्मा की क्षमताओं को पहचाना है और इसलिए शहर अध्यक्ष के रुप में यह जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में रंजन शर्मा की स्वीकार्यता है, इसका पता इससे चलता है कि रंजन शर्मा के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रंजन शर्मा को बधाई दी है।
युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) के प्रदेश सलाहकार समिति के संयोजक प्रशान्त कौशिक ने कहा कि रंजन शर्मा को कांग्रेस पार्टी द्वारा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना बहुत ही महत्वपूर्ण बात है, क्योंकि किसी भी दल का अध्यक्ष होना अपने आप एक सम्मान की बात होती है और बड़ी उपलब्धि होती है, साथ ही इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है और हमें विश्वास है कि रंजन शर्मा ने जिस तरह से अपने राजनीतिक जीवन को सफलता के साथ आगे बढ़ाया है उसी प्रकार से यह इस जिम्मेदारी का भी निर्वहन सफलता के साथ करेंगे।
प्रशान्त कौशिक ने कहा कि रंजन शर्मा का सौहार्द से भरा व्यवहार ही इनकी विशेषता है और यह संगठन को मजबूत करने और उसे विस्तार देने में बहुत सहायक सिद्ध होगा। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि रंजन शर्मा को कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर बहुत ही अच्छा कदम उठाया है, क्योंकि ऐसा युवा और ऊर्जावान व्यक्ति ही इस समय कांग्रेस की आवश्यकता है। इस अवसर पर रंजन शर्मा ने कहा कि आप लोगों ने जो सम्मान और विश्वास दिया है, वह मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है।
रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके निर्वहन के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ और आप सभी के सहयोग से निरन्तर कार्य करुंगा। समाज का जो आशीर्वाद आज मुझे मिला है, यह भी मुझे शक्ति देने के साथ आशीर्वाद के रुप में हमेशा मेरे साथ रहेगा। रंजन शर्मा ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पंडित अश्वनी कौशिक, प्रशान्त कौशिक, रंजन शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, युवा ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मुनीत शर्मा, आदित्य शर्मा, रोहित शर्मा, दिनेश शांडिल्य, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, आदेश कौशिक, युवराज कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.