रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा काफी समय से सुर्खियों में है। इसमें उन्हें एक ऐसे अवतार में देखा जाएगा, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। पिछले काफी समय से दर्शक यह जानने को बेताब थे फिल्म रिलीज कब होगी। अब आखिरकार दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और यह भी साफ हो गया है कि फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर आएगी। यशराज बैनर तले बनी शमशेरा दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है।
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर आज इसका टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। नई जानकारी के मुताबिक, फिल्म इस साल 22 जुलाई को रिलीज होगी, जबकि पहले खबर थी कि शमशेरा 18 मार्च को पर्दे पर आएगी। अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पिछले साल 28 सितंबर को रणबीर के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स ने एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें एक्टर के लंबे बाल और आंखों में गुस्सा नजर आ रहा था। यशराज ने रणबीर का नया लुक शेयर कर लिखा था, लेजेंड अपनी छाप छोड़ेंगे। उनके इस लुक ने फिल्म को लेकर और उत्सुकता जगा दी थी। फिल्म से रिलीज हुआ रणबीर का फर्स्ट लुक भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में रणबीर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।
यशराज फिल्म्स के साथ रणबीर पहले भी काम कर चुके हैं। इस बैनर के साथ शमशेरा रणबीर की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म बचना ऐ हसीनों और फिल्म रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर के लिए यशराज के साथ जुड़ चुके हैं।
फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। वाणी कपूर और संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वाणी एक नर्तकी की भूमिका में हैं, जो शमशेरा की प्रेमिका है और संजय दत्त इसमें विलेन बने हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म 1800 के दशक की एक डकैत जनजाति के बारे में है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया था। ब्रह्मास्त्र रणबीर की आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।
इस फिल्म में रणबीर की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। निर्देशक लव रंजन की फिल्म में भी रणबीर मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणबीर की जोड़ीदार बनी हैं। रणबीर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म एनिमल से भी जुड़े हैं। इसमें उनकी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ बनी है। संदीप सिंह वांगा इस फिल्म के निर्देशक हैं।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.