देश

कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए लिया संकल्प

जौनपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कुष्ठ कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कुष्ठ निवारण तिथि के रूप में मनाया गया। इस दौरान कुष्ठ प्रभावित लोगों को माइक्रो सेल्युलर रबर चप्पलें बांटीं गईं, उन्हें अपने घाव की साफ-सफाई के लिए सेल्फ केयर किट दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने कम्बल बांटा। सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का संदेश पढ़कर सुनाया। उनके साथ लोगों ने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने का संकल्प लिया। बताया गया कि कुष्ठ रोग की पहचान बहुत आसान है और साध्य है। कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने का प्रयास करना चाहिए। लोगों ने कुष्ठ प्रभावित लोगों से कोई भेदभाव नहीं करने का भी संकल्प लिया। साथ ही किसी दूसरे व्यक्ति को भी भेदभाव नहीं करने देने, प्रभावित लोगों से जुड़े कलंक और भेदभाव समाप्त करने, उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पूर्ण योगदान देने की बात कही। नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। इसके तहत जनपद के लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाएगी और कुष्ठ रोग व उससे ग्रसित मरीजों के बारे में भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। कुष्ठ रोग के सामाजिक कलंक को मिटाने का भी प्रयास किया जाएगा। जनपद में 2021 से ही एक्टिंग केस डिटेक्शन एंड रूटीन सर्विलांस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए 829 टीमें बनाई गईं हैं। प्रत्येक टीम में एक आशा कार्यकर्ता तथा उसके साथ एक पुरुष सहयोगी हैं और इस तरह से 1658 लोग काम कर रहे हैं। यह टीमें घर-घर भ्रमण करती हैं। अखिलेश चंद यादव, चंद्रशेखर यादव, अखिलेश गुप्ता, कुष्ठ विभाग के वाहन चालक अलीम, अवकाशप्राप्त कर्मचारी फूलचंद के साथ ही विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.