कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सरसैया घाट के जिला सभागार में मैराथन बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
सबसे बड़ा मुद्दा सांसद रमेश अवस्थी ने ग्रीनपार्क की बदहाली पर उठाया। सांसद ने बताया कि ग्रीनपार्क में सितंबर में भारत-बांग्लादेश का मैच प्रस्तावित है। दर्शक दीर्घा की जगहों को कम करके यहां रेस्टोरेंट खोल दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त से कहा कि खेल के मैदान में रेस्टोरेंट क्यों खोला गया, इसकी जांच कराइए।
सांसद ने यह भी बताया कि धीरे-धीरे दर्शक क्षमता के कम होने से मैच भी मिलने कम हो गए। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को क्रिकेट मैच के लिए पूरी व्यवस्था करने का काम शुरू शुरु करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सांसद अवस्थी ने शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया।
बताया कि ईईएसएल कंपनी को इसका ठेका मिला हुआ है, लेकिन कंपनी की ओर से इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से कहा कि यदि कंपनी ठीक से काम नहीं करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कीजिए।
इसके साथ ही सांसद ने मलिन बस्तियों में सीवर, लाइट, सफाई जैसी व्यवस्थाएं नहीं होने की बात उठाई तो सीएम ने तत्काल नगर आयुक्त को इस दिशा में शुक्रवार से ही काम शुरू करन को कहा। इसके साथ ही नगर निगम के स्कूलों और अस्पतालों के पुनरुद्धार के लिए भी अधिकारियों से कहा गया।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.