नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया, ”मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी संजय (32) के रूप में हुई है। संजय इलाके में ‘गोवा बार’ नाम के एक रेस्टोरेंट का मालिक है।”
पुलिस ने कहा कि संजय को कई गोलियां मारी गईं। घटनास्थल पर सात खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा राउंड मिला। पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:05 बजे नितिन को उसके एक दोस्त ने सूचना दी कि उसके भाई संजय को गोली मार दी है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, ”जब नितिन मौके पर पहुंचा तो उसने अपने भाई को खून से लथपथ पाया। संजय के सिर, दाहिने कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिनी ओर पेट में चोट लगी थी। संजय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
डीसीपी ने कहा, “घटना के समय संजय बाइक चला रहा था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में सीसीटीवी स्कैन किए जा रहे हैं।”
1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…
किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…
क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…
क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…
क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
This website uses cookies.