उत्तर प्रदेश

मेरठ में टावर की पांचवी मंजिल से गिरा रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान का बेटा, मौत

स्‍वजन ने लगाया हत्‍या का आरोप
मेरठ। परतापुर के शताब्दीनगर स्थित जलवायु टावर की पांचवी मंजिल से रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान का बेटा गिर गया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस महज एक हादसा मानकर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद उसका घर में कोहराम मच गया है। मृतक गौरव दो बहनों में इकलौता भाई था।
फ्लैट में अकेला रहता युवक
रोहटा थाने के चिदौड़ी निवासी जंगबहादुर सीआरपीएफ से रिटायर्ड हो चुके हैं। जंगबहादुर परतापुर के शताब्दीनगर स्थित जलवायु टावर की पांचवी मंजिल पर फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट में जंगबहादुर का बेटा 30 वर्षीय गौरव कुमार रहता था। जंगबहादुर रिटायर्ड होने के बाद परिवार के साथ गांव चिदौड़ी में रह रहे हैं। इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार को गौरव जलवायु टावर की पांचवी मंजिल से गिर गया। गौरव एक फ़्लैट के छज्जे से दूसरे फ्लैट में कूद कर जा रहा था। अचानक गौरव का पैर पिछल गया, जिससे वह पांचवी मंजिल से जमीन पर गिर गया। गौरव को जमीन पर पड़ा देख टावर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौरव फ्लैट में अकेला ही रहता था।
बहन ने लगाया धक्का देने का आरोप
जलवायु टावर में रहने वाले लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। तभी इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के स्‍वजन को सूचना देकर गांव से बुलाया गया। गौरव की बहन का कहना है कि रात उससे फोन पर बात हुई थी। सुसाइड करने या गिरने का कोई औचित्य नहीं है। गौरव को किसी ने पांचवी मंजिल से धक्का दिया है। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। गौरव के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर पूरे मामले की विस्तार से पड़ताल की जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि प्रथम जांच में यह हादसा है। हालांकि फोरेंसिंक टीम को बुलाकर मामले की जांच कराई जा रही है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

10 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

10 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

10 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.