खुलासा: पत्नी ने प्रेमी व बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के ललसाना गाँव में दो दिन पहले हुई रिंकू नाम के शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी ,बेटे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण मृतक की पत्नी के अवैध संबंध और मृतक द्वारा शराब पीकर घर मे मारपीट करना है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र- पत्नी और पत्नी के प्रेमी को को गिरफ्तार किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनम सिरोही सीओ सदर देहात ने बताया कि मृतक रिंकू की पत्नी का नरेंद्र नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी मृतक को जानकारी थी और वो इसका विरोध करता था। आये दिन घर मे दोनों के बीच झगड़ा रहता था। मृतक के बेटे जतिन को भी इस बाबत जानकारी थी। लेकिन वो अपनी मां का पक्ष करता था । रोज़ रोज़ के झग़डे से तंग आकर पत्नी ,बेटे और उसके प्रेमी ने रिंकू को जान से मारने की खौफनाक योजना बना डाली।
योजनाबद्ध तरीके से 20 जनवरी तड़के सुबह उक्त प्रेमी ने रिंकू को घर से बुलाकर जंगल मे शराब पिलाई, जब रिंकू नशे की हालत में हो गया तो पीछे से उसकी पत्नी ने बेटे के साथ उसपर दरांती से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस पूरे मामले में मृतक का पुत्र भी शामिल था। पुलिस ने मृतक के फोन कॉल्स की डिटेल निकालकर सुराग हासिल किए और इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। तीनो को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद कर जेल भेज दिया।
नीचे ईमेज पर क्लिक करके ओशो रजनीश जी की जीवन बदल देने वाली किताबों को मंगवा सकते हैं-
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.