Rewari Crime News: रेवाड़ी जिला के गांव पातुहेड़ा में एक पूर्व सैनिक ने अपने ही दो सगे भतीजों को गोली मार दी। दोनों के एक-एक गोली है, उन्हें ट्रॉमा सेंटर से रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया है। कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
गंभीर अवस्था में कराया भर्ती, पीजीआई रोहतक रेफर, वारदात के बाद आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस
गांव पातुहेड़ा निवासी अमित व हंसराज दोनों सगे भाई है। रविवार की देर रात उनका अपने ही चाचा घनश्याम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। घनश्याम सेना से रिटायर्ड है। बात इतनी बढ़ी कि घनश्याम घर के अंदर से पिस्तौल लेकर आया और दोनों पर गोली चला दी।
अमित व हंसराज की उम्र 23-25 साल है। दोनों के पैर में गोली लगी है। गंभीर अवस्था में रात में ही उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस की एक टीम मौके पर गांव पातुहेड़ा तो दूसरी टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची। वारदात के बाद से आरोपी पूर्व सैनिक फरार है। कसौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार अमित व हंसराज का अपने ही चाचा घनश्याम से कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई। रविवार की रात भी पहले आपस में गाली-गलौज हो रही थी। बाद में गोली चल गई। गोली चलने की वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.