मनोरंजन

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तारीख आई सामने?

मुंबई। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। पहले कपल ने 2020 में शादी का प्लान बनाया था लेकिन कोविड की वजह से उन्हें टालना पड़ा। इसके अगले साल भी उन्होंने सोचा लेकिन किसी ना किसी वजह से उन्हे तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा।

करीब ढाई साल से चल रही चर्चाओं के बाद अब वो इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऋचा चड्ढा और अली फजल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। तो एक बार फिर से बॉलीवुड में शहनाज की गूंज सुनाई पड़ने वाली है।

कब होगी कपल की शादी

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर अक्टूबर के पहले हफ्ते तक चलेंगी। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 30 सितंबर को दिल्ली जिमखाना से शुरू हो जाएगा। वहां 3 दिन तक सेलिब्रेशन चलेगा। मेहंदी और संगीत 1 अक्टूबर को होगा। 2 अक्टूबर को ऋचा और अली अपने परिवार वालों और दोस्तों के लिए शादी की एक पार्टी रखेंगे।

मुंबई में होगी शादी

दिल्ली में 3 दिन तक सेलिब्रेशन के बाद वो मुंबई पहुंचेंगे। 6 अक्टूबर को ऋचा और अली एक किराए के बंगले में निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 7 अक्टूबर को वो साउथ मुंबई के एक होटल में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे

फुकरे के सेट पर मिले थे दोनों

ऋचा और अली साल 2012 में फुकरे के सेट पर मिले थे जहां से उनके प्यार की शुरुआत हुई। 2019 में अली ने ऋचा को प्रपोज किया और अगले साल उन्होंने शादी की योजना बनाई लेकिन कोरोना की वजह से इसे टालना पड़ा।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.